Showing posts with label erratical writing. Show all posts
Showing posts with label erratical writing. Show all posts

Heart whispers

Wednesday, September 22, 2010
so far apart
we are it seems
though i always
think of us together
deceiver love
has always been
yet its absence
immensely bothers
i miss
when it used to hurt
it hurts
when i miss it still
tempest in my heart
upraises as land 
from river to the hill
hunting by the sense of smell
when i wander behind the mist
my heart whispers .......
I LOVE YOU

taqdeer ke panno se

Friday, July 23, 2010
डर लगता है आज, हवा के झोंके से
कहीं उड़ा न ले जाएँ
ये बादल मेरे सपने
कहीं  बिखर न जाए
ताश के पत्ते, मेरा आशियाना
जो टूटा इस बार आईना
तो रह जायेंगे सिर्फ चंद टुकड़े
जिनमें ये अक्स भी
फिर नज़र न आएगा

Tanhai

Thursday, February 18, 2010
आई तेरे दर पर, हर बंदिश मैं तोड़कर
ख्वाहिश बस, तेरी एक नज़र थी
करम इतना भी न हुआ मुझपर
शायद यही खुदा की रज़ा थी 

देखा अनदेखा

Tuesday, September 1, 2009
कभी तारों में ढूँढी तकदीर अपनी

कभी चाँद को ही हमसफ़र मान लिया

कभी आँखें बंद कर एक सपना देखा

कभी सपने को ही हकीकत जान लिया!

इज़हार-ऐ-दिल

Sunday, August 30, 2009
प्यार बहुत खूबसूरत होता है
और उसका एहसास
और भी ज्यादा खूबसूरत

प्यार का इज़हार करने से पहले
और यूँ इकरार करने से पहले

निगाहें आपके सामने ही उठा करती थीं

और जब से हमने इस चाहत को चाहा है

नज़रें सिर्फ़ आपको देख झुका करती हैं

तन्हाई में बैठ , आपको याद कर

हम अक्समात मुस्कुराया करते हैं

और आप जब सामने आते हैं

तो पलकें झुकाया करते हैं